यहां महिलाओं को है कई पुरुषों से संबंध बनाने की आजादी !
ये हैं दक्षिण अफ्रीकी ट्राइब

न्यूगिनिया के दूर के गांवों में रहने वाले ट्रोब्रियांड जाति के लोगों के बारे में ऐसा माना जा सकता है कि महिलाएं कहीं ज्यादा खुश और सशक्त होती हैं। यहां औरतें आते-जाते मर्दों को न सिर्फ भला-बुरा कह सकती हैं, बल्कि मन होने पर उन्हें सेक्स का भी न्योता दे सकती हैं। हैरत की बात यह है कि यहां महिलाएं चाहें कितने भी पुरुषों के साथ संबंध बना सकती हैं और इसे गलत नहीं माना जाता।
आपको बताते चलें कि इस न्यू गिनिया स्थित ट्रोब्रियांड आइलैंड को किरिविना आइलैंड भी कहा जाता है। लेकिन, ये अपने दूसरे नाम से ज्यादा चर्चे में है। इसका दूसरा पापुलर नाम आईलैंड ऑफ लव है। यहां के लोग याम फेस्टिवल मनाते हैं। लेकिन, इससे भी ज्यादा इस फेस्टिवल को उसके दूसरे रूप के लिए जाना जाता है।
दरअसल, इस फेस्टिवल में औरतें झाडि़यों में बैठकर आते-जाते पुरुषों का इंतजार करती हैं और जो पसंद आ जाए तो उसे सेक्स के लिए बुला लेती हैं। इस फेस्टिवल में सबसे अच्छी बागवानी के लिए ईनाम भी दिया जाता है।
इस जाति के लोगों में यह नियम है कि जिस किसी पुरुष ने महिला के कहने पर उसके साथ संबंध बनाने को मना किया, तो वह महिला गुस्सा होका पुरुष पर पेशाब भी कर सकती है। वह चाहे तो उस मर्द की भौहें और पलके भी नोंच सकती है। ऐसा करना कुछ गलत नहीं होता और वहां औरतें इस शक्ति के साथ ही जीती हैं।