Naye Pallav

Publisher

आॅनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता

वर्ग 6 से 12वीं तक के बच्चों के लिए

Finished

नये पल्लव प्रकाशन द्वारा वर्ग 6 से 12वीं तक के बच्चों के लिए एक ‘आॅनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क है। जो छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, 8825306628 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उस ग्रुप में शामिल कर दिया जाएगा, जहां वे अपने घर पर ही कविता पाठ करते वीडियो बना उस ग्रुप में डाल सकेंगे।

वीडियो : इस प्रतियोगिता के लिए स्वरचित कविता का पाठ करते हुए वीडियो बनाना है और उसे ही ग्रुप में डालना है। सभी को कम से कम 4 वीडियो डालना अनिवार्य है और अधिक उनकी मर्जी पर है। ये चाहें तो ज्यादा वीडियो भी ग्रुप में डाल सकते हैं।

कैसे ले भाग : प्रतियोगिता में ‘घरौंदा क्लब’ के सदस्यों के अलावा बाहर के छात्र-छात्राएं भी भाग ले सकते हैं। लेकिन, पहले एक फॉर्म भरना अनिवार्य होगा, जो संपर्क करने पर व्हाट्सएप्प पर भेज दिया जाएगा।

चयन : ग्रुप में डाले गए सभी वीडियो में कविता का स्तर व भाव सबसे पहले देखा जाएगा। फिर प्रस्तुति, बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दिया जाएगा। कम से कम 3 विजेता घोषित किये जायेंगे। यदि ज्यादा सदस्यों का वीडियो पसंद आया, तो उन्हें भी डिजिटल प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। सभी चुने गए वीडियो को नये पल्लव प्रकाशन के यूट्यूब चैलन पर डाला जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य : इससे ना सिर्फ कविता लिखने की प्रेरणा मिलेगी, बल्कि कविता पाठ कैसे करें, यह भी एक-दूसरे को देख/सुन सीखने को मिलेगा। भविष्य में यदि किसी मंच पर कविता पाठ का मौका मिला तो कॉन्फिडेंस आएगा। हमारा उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना है।

विशेष : सिर्फ मौलिक कविता ही डालना है। यदि किसी की कविता चोरी की पायी गई तो उस सदस्य को प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा। हर स्थिति में प्रकाशन का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

तिथि : 15 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक।

परिणाम : सभी विजेताओं को 01 जनवरी, 2021 को डिजिटल प्रमाण-पत्र उनके व्हाट्सएप्प पर भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.


Get
Your
Book
Published
C
O
N
T
A
C
T