Naye Pallav

Publisher

कहानी प्रतियोगिता 2021

Finished

नये पल्लव प्रकाशन ‘कहानी प्रतियोगिता 2021’ का आयोजन कर रहा है। इसके लिए स्वरचित कहानी आमंत्रित है। आप अपनी कहानी (500 शब्दों से अधिक में) हमारे दिये गए ई-मेल पर भेज सकते हैं। प्रतियोगिता हेतु जमा की गई कहानी के आरंभ में प्रतियोगिता का उल्लेख करें। चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को नये पल्लव प्रकाशन की ओर से एक प्रमाण-पत्र ई-मेल पर भेजा जायेगा। साथ ही कहानी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

अंतिम तिथि : 8 जून, 2021 (संध्या 6 बजे तक)।

ई-मेल : [email protected]

महत्वपूर्ण :

  1. कहानी के साथ यह लिखा होना जरूरी है – ‘‘प्रमाणित करता हूं कि कहानी मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित है।’’
  2. कहानी वर्ड फाइल में कृतिदेव या यूनिकोड फाॅन्ट में ही भेजें।
  3. कहानी में आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री, जो नफरत फैलाने या उकसाने का काम करे, नहीं होनी चाहिए।
  4. हर प्रतिभागी को स्पष्ट रूप से नियमों का पालन करना होगा और नये पल्लव प्रकाशन का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
  5. कहानी के साथ अपनी एक रंगीन तस्वीर और परिचय में अपना नाम, पिनकोड सहित पूरा पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर लिखें। परिचय एकदम बताए अनुसार ही होना चाहिए। ज्यादा या कम होने की स्थिति में इसे अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
  6. भेजने से पहले अपनी कहानी अवश्य पढ़ लें।
  7. भेजी गई कहानी के संबंध में जानकारी के लिए किसी भी तरह का पत्र-व्यवहार, ई-मेल या मोबाइल से संपर्क ना करें।

प्रबंध संपादक
नये पल्लव प्रकाशन

Leave a Reply

Your email address will not be published.


Get
Your
Book
Published
C
O
N
T
A
C
T