यूं करें फ्रिज की देखभाल

फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है। खासकर गर्मियों में इसके बिना एक पल भी नहीं रहा जा सकता। ऐसे में जरूरी है इसकी उचित देखभाल। तो आइए, जानें कि फ्रिज की देखभाल कैसे करें।
- फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें और इसे हवादार स्थान पर रखने की दूरी न्यूनतम छह इंच तथा अन्य दो तरफ से दीवार से दूरी न्यूनतम चार इंच हो।
- प्रत्येक सप्ताह फ्रिज की सफाई अवष्य की जानी चाहिए, फ्रिज की सफाई करने से पूर्व सर्वप्रथम विद्युत आपूर्ति बंद कर दें।
- फ्रिज में कभी भी गर्म सामान नहीं रखें। गर्म सामान को पहले ठंडा होने दें तब रखें। इसी तरह फ्रिज से निकाल कर कोई सामान तुरंत गर्म करने के लिए चूल्हे पर न चढ़ा दें। उसे पहले सामान्य तापमान में लौटने दें, तब जरूरत के मुताबिक सामग्री निकाल कर गर्म करें।
- फ्रिज के चालू रहने पर दरवाजा खोलकर देर तक नहीं छोड़ना चाहिए। इससे फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ेगा और ठंड करने में अनावष्यक रूप से बिजली की खपत बढ़ेगी।
- फ्रीजर के बाहरी सतह पर बर्फ न जमने पाये, यदि जमे तो डीफ्रास्ट कर दें। यदि बर्फ जम जाये तो उसे चाकू या किसी नोकदार चीज से उखाड़ने का प्रयास न करें। इससे फ्रिज खराब हो सकता है।
- फ्रिज के तापमान को एकदम कम या ज्यादा न करें बल्कि धीरे-धीरे कम या ज्यादा करें।
- यदि बर्फ के टुकड़े की जरूरत न हो तो आइस ट्े में पानी न डालें। फ्रिज में एक बार बर्फ बन जाने के बाद उपयोग कर लें या फेंक दें किन्तु इसे पिघल जाने के बाद पुनः बर्फ बनने पर इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
- फ्रिज को झटके से और बार-बार नहीं खोलें। इससे फ्रिज का बल्ब फ्यूज हो सकता है और दरवाजे की चौखट पर लगी रबर खराब हो सकती है।
- आपके फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर खराब हो जाए तो उसे तुरन्त बदलवा लेना चाहिए।
- फ्रिज के हैंडल पर कवर लगा कर रखें। इससे इसका हैंडल बार-बार गंदा नहीं होगा और करंट से भी बचाव हो सकता है।
- पके हुए भोज्य पदार्थों को ढक्कन युक्त बर्तनों में बंद कर ही फ्रिज में रखना चाहिए। कम तापमान पर फ्रिज को चलाने पर भोज्य पदार्थ ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रहते हैं।
- गीली या मिट्टी-धूल लगी सब्जियां बाजार से लाकर न रखें बल्कि सब्जियों को सदा धोकर व सुखाकर ही फ्रिज में रखनी चाहिए।
- फ्रिज के दरवाजे पर स्टीकर वगैरह न चिपकाएं।
- आइसक्रीम वगैरह जमाते वक्त बार-बार फ्रीजर खोलकर न देखें। इससे उसकी कार्यप्रणाली में बाधा पड़ती है।