Dr. Yogesh / डॉ. योगेश
‘नवसृजन-प्रवाह’ के संपादक एवं ‘नवसृजन’ साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष।
पता : बी-126, राजाजीपुरम्, लखनऊ – 226017
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जन्में एवं वर्तमान में लखनऊ निवासी डॉ. योगेश पिछले कई वर्षों से साहित्य साधना में लगे हैं। आपने लखनऊ विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में पी.एचडी. किया है। कहानी संग्रह ‘एवमस्तु’, काव्य संग्रह – ‘वर्तिका’, ‘अन्तर-क्षितिज’, ‘उत्सवी-सांझ’, ‘नेह-निमंत्रण’, ‘पर्ण पर बैठी चिड़िया’ के अलावा निबंध संग्रह – ‘धर्मबोध’, ‘भारत : एक धर्म-संस्कृति’ आपकी आठ किताबें प्रकाशित हैं। ‘साहित्यमूर्ति : डा.ॅ रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’’ के अलावा ‘अगीतांजलि’ का संपादन आपने किया है।
सम्मान : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा काव्य संग्रह ‘अन्तर-क्षितिज’ के लिए युवा विधा के अंतर्गत ‘डॉ. रांगेय राघव’ सर्जना पुरस्कार। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उ.प्र. द्वारा कृति ‘भारत : एक धर्म संस्कृति’ के लिए ‘डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी नामित पुरस्कार-2017’। राष्ट्रधर्म प्रकाशन लिमिटेड द्वारा राष्ट्रधर्म गौरव सम्मान-2017 सहित कई सम्मान प्राप्त।