Naye Pallav

Publisher

Richa Priyadarshini / ऋचा प्रियदर्शिनी

अपने निजी शिक्षण संस्थान के माध्यम से अध्यापन कार्य
कवयित्री, लेखिका
Awadhpuri Risali, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

कवयित्री ऋचा प्रियदर्शिनी का जन्म 10 अक्टूबर, 1970 को प्रतिष्ठित कायस्थ परिवार में हुआ। पटना, बिहार निवासी ऋचा के दादाजी श्री गुप्तेश्वर प्रसाद पटना उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पिताजी श्री रामेश्वर प्रसाद बिहार प्रसाशनिक सेवा में थे। माताजी श्रीमती चिन्ता प्रसाद एक अधिवक्ता और समाज सेविका के रूप में निरंतर योगदान दे रही हैं। घर में शिक्षा और साहित्य का माहौल शुरू से था। दादीजी विशारद थीं और महादेवी वर्मा से काफी प्रभावित रहीं। दादाजी को दिनकर-बच्चन व अन्य कवियों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। माता-पिता भी साहित्य में विशेष रुचि रखते थे और घर प्रबुद्ध लेखकों की पुस्तकों से भरा रहता।
ऋचा प्रियदर्शिनी की औपचारिक शिक्षा माउन्ट कार्मेल स्कूल, पटना से शुरू हुई, पर आई.सी.एस.ई. बोर्ड सेक्रेड हार्ट स्कूल, डाल्टनगंज से की, जो अब झारखण्ड में है। इंटरमीडिएट पटना वीमेंस कॉलेज से साइंस में किया। स्नातक तथा स्नातकोत्तर पटना साइंस कॉलेज से करने के बाद आई.आई.बी.एम., पटना से एम.बी.ए. की डिग्री प्राप्त की।
विवाह छपरा, बिहार में प्रतिष्ठित परिवार के डॉक्टर ब्रज बल्लभ सहाय और श्रीमती माधुरी सहाय के सबसे छोटे सुपुत्र श्री अरविंद कुमार सहाय से हुआ। विवाहोपरांत भिलाई, छत्तीसगढ़, जो तब मध्य प्रदेश हुआ करता था, में आ गई। पति स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी हैं तथा भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। दो पुत्र अध्ययनरत हैं। विगत कई वर्षों से ऋचा प्रियदर्शिनी अपने निजी शिक्षण संस्थान के माध्यम से अध्यापन कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.


Get
Your
Book
Published
C
O
N
T
A
C
T