Naye Pallav

Publisher

शब्द ज्ञान

इस शृंखला में प्रचलित उर्दू-फारसी-अरबी शब्द का हिन्दी अर्थ दिया गया है। विश्वास है यह शृंखला बच्चों के साथ सभी पाठकों के लिए उपयोगी होगी।

एहतियाज – आवश्यकता
एहतियात – सावधानी, ध्यान रखना
एहसास – भावना, मनोभाव
एहसान – उपकार, कृपा, अनुग्रह
ऐयाश – विलासी, लुच्चा, लंपट, विषयासक्त
ऐश – आनन्द, विलास, सुख, भोग
ऐहतमाम – व्यवस्था
औक़ात – स्थिती
औलाद – सन्तान (वलद का बहुवचन)
कातिब – लेखक, लिपिक
कन्दा – गढ़ा हुआ, नक्काशीदार
काइल (क़ायल) – स्वीकारना, मानना, पराजित
क़ाईदा (क़ायदा) – रीति, नियम, आदत, अनुशासन, आचरण
क़ज़ा – भाग्य, ईश्वरीयदंड
क़ाज़ी – न्यायक
क़त्ल – हत्या, वध
क़ातिल – हत्यारा, वधिक, गुप्तघातक
क़द – आकार, ऊंचाई, लम्बाई
क़द्र – मान, मूल्य, प्रतिष्ठा, आदर
क़दम – चाल, गति, पदचाप
क़ुदरत – शक्ति, सृष्टि, प्रकृति, जगत
क़ैद – बंदी होना, रुकावट, नियंत्रण
क़ानून – नियम, विधान, सिद्धान्त, व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published.


Get
Your
Book
Published
C
O
N
T
A
C
T