Naye Pallav

Publisher

आम चुनाव से जुड़े रोचक तथ्य

जानकारी

1952 का पहला आम चुनाव
  • पहली बार लोकसभा चुनाव 1951-52 में हुए थे।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है।
  • ’Candidate’ शब्द लैटिन भाषा के ’Candidatus’ से आया है।
  • 1996 में तमिलनाडु के मोडाकुरिची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट के लिए 1,033 उम्मीदवार खड़े हुए थे। उस समय मतपत्र एक पुस्तिका के रूप में छापना पड़ा था !
  • मायावती की बहुजन समाज पार्टी और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिह्न ’हाथी’ है !
  • अटल बिहारी वाजपेयी चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली) से निर्वाचित होने वाले एकमात्र राजनेता हैं ! वे 1957, 1967 में बलरामपुर से, 1971 में ग्वालियर से, 1977, 1980 में नई दिल्ली से, 1991 में विदिशा से, 1996 में गांधीनगर से और 1991, 1996 व 1998 में लखनऊ से जीते।
  • एक मतदान केंद्र पर सबसे कम मतदान तीन है। ऐसा अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला जिले में हुआ था !
  • 1950 के दशक में बजाए मतपत्र के प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अलग मतपेटी का इस्तेमाल किया गया। अलग-अलग रंग की मतपेटी, अलग-अलग पार्टी से संबंधित थी !
  • भाजपा ने लोकसभा में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सबसे पहले 1998 में सीटें जीती थीं !
  • देश के पांच सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में लद्दाख (जम्मू कश्मीर) 1,73,266.37 वर्ग किमी, बाड़मेर (राजस्थान) 71,601.24 वर्ग किमी, कच्छ (गुजरात) 41,644.55 वर्ग किमी, अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) 40,572.29 वर्ग किमी और अरुणाचल प्रदेश (पूर्व) 39,749.64 वर्ग किमी है।
  • देश के पांच सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में चांदनी चौक (दिल्ली) 10.59 वर्ग किमी, कोलकाता उत्तर पश्चिम 13.23 वर्ग किमी, मुंबई दक्षिण 13.73 वर्ग किमी, मुंबई दक्षिण मध्य 18.31 वर्ग किमी और दिल्ली सदर 28.09 वर्ग किमी है।
  • देश में कुल 1,593 राजनीतिक दल हैं, जिसमें 53 क्षेत्रीय दल, 6 राष्ट्रीय दल और 1,534 अन्य पंजीकृत दल हैं।
  • पहली लोकसभा का पहला सत्र 13 मई, 1952 को प्रारंभ हुआ था।
  • पहली लोकसभा, जिसका कार्यकाल 15 मई, 1952 से 27 फरवरी, 1956 तक था। उसके अध्यक्ष जीवी मावलंकर थे।
  • लोकसभा में 545 सदस्य होते हैं, जिनमें से 543 सदस्य सीधे राज्यों और संघीय राज्यों से चुनकर आते हैं। दो सदस्यों का चयन भारतीय राष्ट्रपति द्वारा आंग्ल भारतीय समुदाय से किया जाता है।
  • एक साल में लोकसभा के तीन सत्र बुलाए जाते हैं। पहला सत्र (बजट सत्र) फरवरी से मई तक, दूसरा सत्र (मानसून सत्र) जुलाई से अगस्त तक तथा तीसरा सत्र (शीतकालीन सत्र) नवंबर से दिसंबर तक।
  • आमतौर पर सदन में बैठक का पहला घंटा प्रश्नों और उत्तरों के लिए होता है, जिसे ’प्रश्नकाल’ कहा जाता है।
  • लोकसभा टीवी, लोकसभा का अपना चैनल है, जिसका मुख्यालय संसद के प्रांगण में ही है।
  • लोकसभा, संसद का निचला सदन होता है, जबकि राज्यसभा ऊपरी सदन कहलाता है। लोकसभा में अधिकतम 552 सदस्य हो सकते हैं, वहीं राज्यसभा में 250 सदस्यों की गुंजाइश होती है।
  • लोकसभा में कुछ सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जा सकते हैं। इसी प्रकार राज्यसभा की सदस्यता के लिए भी राष्ट्रपति द्वारा सदस्यों को नामित किया जा सकता है। इन सदस्यों का नामांकन कला, विज्ञान, साहित्य और खेल के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता पर निर्भर करता है।
  • 1977 में अभिनेता देवानंद ने इंदिरा गांधी के विरोध में एक राष्ट्रीय दल का गठन किया था, लेकिन एक माह के अंदर ही वह दल गुमनाम हो गया और उसका कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा।
  • धरती पकड़ के नाम से मशहूर काका जोगेन्दर सिंह 25 बार चुनाव हारे। वे वीपी सिंह और राजीव गांधी जैसे कई बड़े नेताओं के खिलाफ भी उम्मीदवार रहे।
  • देश में पहले चुनावों के लिए गोदरेज कंपनी ने 17 लाख बैलेट बॉक्स बनाए थे और एक बॉक्स के बदले में सरकार ने पांच रुपए का भुगतान किया था।
  • इंदिरा गांधी ने 1977 में अपने खिलाफ जनता पार्टी के गठबंधन को बेमेल खिचड़ी कहा था और बाद में जनता पार्टी ने जीत के जश्न में कई स्थानों पर खिचड़ी बंटवाई थी।
  • इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी, नेहरू गांधी परिवार के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1952 में रायबरेली से चुनाव लड़कर कामयाबी हासिल की थी।
  • 1984 के आम चुनावों में मतदाताओं ने सबसे ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 63.3 फीसदी वोट पड़े थे।
  • 53 दलों ने लड़ा था पहला आम चुनाव
  • 464 पार्टियां 2014 में उतरी थीं मैदान में। छह राष्ट्रीय दल 2014 में लड़े थे चुनाव। 39 राज्य स्तरीय दलों ने आजमाई थी किस्मत और 419 रजिस्टर्ड पार्टियों ने आजमाया भाग्य।
  • 17.3 करोड़ वोटर थे पहले आम चुनाव में। अब 90 करोड़ वोटर इस लोकसभा चुनाव में।
  • 2014 में सबसे ज्यादा 9 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव।

Leave a Reply

Your email address will not be published.


Get
Your
Book
Published
C
O
N
T
A
C
T